गाजियाबाद। नो पीयूसीसी नो फ्यूल स्कीम के तहत एक अक्तूबर से पहले सभी पेट्रोल पंप पर एएनपीआर(ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाने होंगे। इसके लिए जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की और नियमों के पालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर के बाद बिना पीयूसी जांच के बिना किसी भी वाहन को ईंधन न दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह किसी एक का कार्य नहीं है। पर्यावरण के लिए सभी को साथ आकर कार्य करना होगा।