फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैडमिंटन में अक्षत ने जैद को 24 अंक से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोल्फ लिंक स्थित सिटी क्लब में बृहस्पतिवार को प्रथम मेजर अंडर-13 बैडमिंटन स्टेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में 70 से अधिक जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन अक्षत सोनी ने मो. जैद को 30-6 अंक से हराया। हार्दिक ने आर्यन को 30-15 से पराजित किया।
विज्ञापन

शार्दूल ने रित्विक को 30-25 से हराया। वंश ने गुणव को 30-10 से हराया। शांतनु ने यशवर्धन को 30-8 से हराया। रोबिन ने अंश को 30-03 से हराया। समृद्ध ने दिव्यांश को 30-29 से करीबी मुकाबले में हराया। देवांश ने विवान को 30-22 से पराजित किया। रणवीर ने अविरल को 30-28 से हराया। आयुष ने अनहद को 30-10 से हराया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी ने नारियल फोड़कर और रिबन काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ललित जायसवाल ने की। गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन बाल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएल बत्रा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अंजुल अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स कोच अमित शर्मा, गुलशन भांबरी, सुरेंद्र कुमार तेवतिया, गौरव गुप्ता, राजेश कुमार मिश्र, एसके शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव मालिक, गौरव चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें