बीते दिनों आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग धर्म के वैज्ञानिक हैं। ये धर्म के इनोवेटर्स हैं, धर्म से जुड़ी चीजों को इनोवेट करते हैं। इनके अंदर धर्म को लेकर काफी इनोवेशन है। भाजपा कुछ भी कह सकती है, कुछ भी कर सकती है। उनके नेता कुछ भी कहकर आगे बढ़ सकते हैं।
वहीं, उन्होंने थर्ड फ्रंट के सवाल पर भी जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने किसी भी तरह का गठबंधन किसी भी पार्टी के साथ करने पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, शरद पवार को लेकर कहा कि शरद पवार का प्रयास हमेशा रहा है कि वह एक विकल्प के रूप में कोई न कोई पार्टियों को मिलाकर फ्रंट बनाएं और गठबंधन करें। इस तरह के काम तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी कर रहे हैं।
उन्होंने कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी कहा कि वह भी इस तरह के काम में लगे हुए हैं। साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह लोगों को निराश किया है और कुछ लोगों को मुनाफा कमवाया है, ऐसे में आने वाले समय में जनता इनको हटा देगी।