फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी-कूलर की हवा बिगाड़ रही सेहत: उमस और तेज धूप में वायरल और बुखार का बढ़ा प्रकोप, तापमान बदलने से परेशानी

Thu, 10 Sep 2026 10:38 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गर्मी और उमस के बीच एसी-कूलर के उपयोग से वायरल संक्रमण व बुखार के मरीज बढ़े हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में रोजाना 800-900 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के साथ बढ़ी उमस और दिनभर पसीने के बाद एसी-कूलर की ठंडी हवा लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिले के सरकारी अस्पतालों में रोजाना करीब 800 से 900 मरीज बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। एमएमजी, संयुक्त जिला अस्पताल, लोनी के संयुक्त अस्पताल, डूंडाहेड़ा, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, डासना और बम्हैटा के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन

आईएमए के प्रदेश सचिव और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीबी जिंदल के मुताबिक मौसम में बदलाव के दौरान शरीर को तापमान के अनुरूप ढलने में समय लगता है। लगातार गर्मी और उमस के बीच अचानक ठंडे वातावरण में जाने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे मौसम में पर्याप्त पानी पीना, खानपान का ध्यान रखना और संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। एमएमजी अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन डॉ. इमरान के अनुसार वायरल संक्रमण में बुखार के साथ सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अधिकांश मरीजों में बीमारी कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन

वायरल और बुखार के मुख्य कारण
मौसम में अचानक बदलाव और तापमान का उतार चढ़ाव, गर्मी और उमस में वायरस का तेजी से फैलना, गंदा पानी या दूषित भोजन का सेवन, इस तरह से करें बचाव पर्याप्त मात्रा में साफ पानी और तरल पदार्थ लेते रहें, बाहर से आने के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं, ताजा और साफ भोजन करें तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें