साहिबाबाद। हिंडन वायुसेना स्टेशन में रहने वाले जवान के साथ ऑनलाइन कपड़े खरीदने के दौरान पांच हजार रुपये कि धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि ऑर्डर के बावजूद कंपनी ने न कपड़े डिलीवर किए और न पैसे वापस किए। साहिबाबाद पुलिस का ठगी का मुकदमा कराया है।
हिंडन एयरफोर्स में तीन साल से तैनात अजय कुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने 9 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन शॉपिंग साइट से पांच हजार रुपये के कपड़े खरीदे थे। कंपनी की तरफ से 17 जनवरी तक ऑर्डर की डिलीवरी करनी थी, लेकिन खरीदारी के बाद उन्हें न तो कपड़े मिले और कंपनी के एजेंट ने पैसे भी वापस करने से मना कर दिया। साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल ट्रांजेक्शन और खाते की जांच की जा रही है।
-