फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सदमे और शरीर पर कई जगह चोट लगने से हुई थी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रिस्तल गांव में 20 जनवरी को श्यामवती उर्फ आशा की मौत शरीर पर कई जगह चोट लगने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आंख व हाथों के अलावा शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोटें आई है। मामले में पुलिस ने सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के भराना थाना क्षेत्र में रहने वाले सतेंद्र पुत्र बल्लीराम का कहना था कि बहन श्यामवती उर्फ आशा की शादी 23 जून 2024 को टीलामोड़ थाना क्षेत्र के रिस्तल गांव में अजीत कुमार से हुई थी। दोनों की 17 साल की बेटी नीतू और दस साल का बेटा रोहन है। ससुराल में देवर और सास भी हैं। सुबह दस बजे करीब उन्हें रिश्तेदारों से सूचना मिली कि बहन की मौत हो गई। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में बहन की हत्या की सूचना दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार गिरि पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पहुंचे। पुलिस ने दौड़कर शव पर पानी डालकर आग बुझा दी। करीब ढाई घंटे तक शव गीली अवस्था में श्मशान घाट पर लकड़ी और गोबर के ऊपलों पर रखा रहा। अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सदमे से मौत की बात सामने आई है। इसके अलावा शरीर पर कई जगह चोट थीं। भाई की तहरीर पर ससुरालियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा हुआ है।
दिल्ली जीटीबी अस्पताल में किया मृत घोषित :
पुलिस को जानकारी मिली कि आशा का ब्लड प्रेशर बढ़ने पर ससुराल के सदस्य उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया था। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उनके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में परिवार और आसपास के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पूरी प्रक्रिया भी कर ली थी। पुलिस ने श्मशान घाट में जलती चिता पर पानी डालकर शव कब्जे में लिया था। फिलहाल पुलिस तीनों लोगों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें