फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोहरे के चलते अहमदाबाद की फ्लाइट रही रद

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। कोहरा होने की वजह से शनिवार को रूट क्लीयरेंस न मिलने पर हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ान रद रही। वहीं अन्य उड़ानें भी दो से तीन घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन

दिसंबर की शुरुआत से ही सुबह कोहरे के चलते आए दिन कई उड़ानें रद हो रही हैं। पिछले दिनों इस कारण हिंडन एयरपोर्ट की उड़ानें काफी बाधित रहीं। वाच आवर की सीमा सूर्यास्त तक होने के बीच कोहरे की मार से यात्रियों को परेशानी हो रही है। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि इंडिगो ने कोहरे के कारण शनिवार को अहमदाबाद से हिंडन आने वाली और यहां से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान को रद कर दिया था। इसके अलावा कोलकाता की उड़ान करीब तीन घंटे, मुंबई की उड़ान ढाई घंटे और बंगलूरू की उड़ान 45 मिनट की देरी से पहुंची और लगभग इतनी ही देरी से यहां रवाना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें