फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहार पुलिस ने कच्ची शराब पकड़ी, दो तस्कर किये गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। थाना पुलिस ने लाकडाउन का पालन कराने और गश्त के दौरान दो युवकों को मंगलवार शाम अवैध कच्ची शराब समेत गिरफतार किया है। आरोपियों के पास से करीब दो लीटर शराब बरामद की गई है। एचसीपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वह अवंतिका देवी रोड होते हुए गंगा किनारे घाट पर पहुंचे, उस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर तेज़ क़दमों से चलने लगा।शक होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब एक लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की शिनाख्त प्रमोद पुत्र वीरपाल निवासी गांव गोधना थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने इस गांव के ही निवासी एक अन्य आरोपी भूपेंद्र पुत्र राजकुमार को भी दबोच है। उसके पास से भी पुलिस ने कच्ची शराब बरामद की है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि पिछले माह आबकारी अधिनियम के तहत करीब सात आठ मामले दर्ज किए गए है । कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें