फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट चेस में आगरा बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 24 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
स्पोर्टस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में आयोजित यूपी स्टेट अंडर-15 चेस चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। अंडर-15 बालक  वर्ग में आगरा की संस्कृति गोयल और बालक  वर्ग में भी आगरा के संचय दुबे ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में दूसरा स्थान सोनभद्र की अनिका गुप्ता और तीसरा स्थान सोनभद्र की स्नेहा यादव ने हासिल किया। बालक  वर्ग में दूसरा स्थान बलिया के सुमित मिश्रा और तीसरा स्थान गाजियाबाद के केतन कौशिक ने हासिल किया।

प्रतियोगिता में सर्वाधिक सहभागिता के लिए प्रथम स्थान एमिटी स्कूल वसुंधरा, दूसरा स्थान डीडीपीएस संजयनगर, तीसरा स्थान नेहरू वर्ल्ड स्कूल व चौथा स्थान केडीबी पब्लिक स्कूल ने हासिल किया।
विज्ञापन


समापन समारोह में प्रिंसिपल रेनू शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें