प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में आयोजित यूपी स्टेट अंडर-15 चेस चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। अंडर-15 बालक वर्ग में आगरा की संस्कृति गोयल और बालक वर्ग में भी आगरा के संचय दुबे ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
बालिका वर्ग में दूसरा स्थान सोनभद्र की अनिका गुप्ता और तीसरा स्थान सोनभद्र की स्नेहा यादव ने हासिल किया। बालक वर्ग में दूसरा स्थान बलिया के सुमित मिश्रा और तीसरा स्थान गाजियाबाद के केतन कौशिक ने हासिल किया।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक सहभागिता के लिए प्रथम स्थान एमिटी स्कूल वसुंधरा, दूसरा स्थान डीडीपीएस संजयनगर, तीसरा स्थान नेहरू वर्ल्ड स्कूल व चौथा स्थान केडीबी पब्लिक स्कूल ने हासिल किया।
समापन समारोह में प्रिंसिपल रेनू शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।