फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम गोल-गप्पे वाला: मूक बधिर सातवीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, पानी पूरी का लालच देकर की हैवानियत

Thu, 15 Jun 2023 08:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

गोल-गप्पे खिलाने के बहाने आरोपी ने किशोरी को अपने पास खींच लिया। मकान पास होने के कारण, वह किशोरी को अपने घर में ले गया। जहां पर हाथ व मुंह बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा क्षेत्र के गांव में मूक बधिर 14 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा चार माह की गर्भवती हो गई है। गुरुवार को छात्रा के पेट में दर्द होने के बाद परिजनों को जानकारी मिली है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

अलीगढ़ जनपद के गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव में रहती है, जिसके दो बेटियां हैं। इसमें 14 वर्षीय बड़ी बेटी बचपन से मूक बधिर है। गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। युवक ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी बहन से मिलने आया हुआ था। दोपहर को बड़ी भांजी के पेट में दर्द होने लगा। तभी गांव में ही रहने वाली परिचित युवती से जांच कराई, वह दूसरे जनपद में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसने जांच की तो भांजी गर्भवती थी। इसके बाद उसने इशारे में उससे बात की। तब उसने बताया कि चार-पांच माह पहले पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति गांव में ही गोल-गप्पे की ठेली लगाता है। गोल-गप्पे खिलाने के बहाने आरोपी ने किशोरी को अपने पास खींच लिया।

मकान पास होने के कारण, वह किशोरी को अपने घर में ले गया। जहां पर हाथ व मुंह बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किशोरी ने इशारों में बताया कि आरोपी ने किसी बताने पर परिवार के लोगों को काटने की धमकी दी थी, जिसके डर से किशोरी ने कुछ नहीं बताया। कई बार पेट में दर्द होता था, लेकिन परिजन समझ नहीं पाते थे। वहीं बोलने में असमर्थ होने के कारण उसको डर था कि कोई इशारों को गलत न समझे। ऐसे में वह गुमसुम रहने लगी। वहीं जांच के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

गांव में हर लड़कियों को छेड़ता है आरोपी
किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी गांव में गोल-गप्पे खिलाने के बहाने हर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की, मगर फिर भी नहीं सुधरा। आरोपी के दो बच्चे भी हैं। मगर ऐसी हैवानियत करते हुए बच्ची पर दया नहीं आई।
विज्ञापन

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में शिकायत व तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रयास किया जाएगा न्यायालय से आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें