फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेनों के बाद अब लंबी दूरी कीं बसें भी हो रहीं फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दीपावाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ अब रेलवे स्टेशन से बस डिपो पर पहुंचने लगी है। ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद लोग उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की लंबी दूरी वाली बसों की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि दीपावाली के दिन 20 अक्तूबर को भी परिवहन निगम की बसों की सीटों की फुल बुकिंग है।
विज्ञापन

एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि लंबी दूरी वाली बसों में लोग लगातार ऑनलाइन सीटें बुक कर रहे हैं। परिवहन निगम मान कर चल रहा है कि यात्रियों की भीड़ 15 अक्तूबर से बसों में शुरू हो जाएगी जो छठ तक बनी रहेगी। एआरएम ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की भीड़ के लिए परिवहन निगम पूरी तरह तैयार है। यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 200 से अधिक अतिरिक्स बस लगाई जाएंगी, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो सके। यह बसें छठ महापर्व तक संचालित रहेंगी। हालांकि दीपावली पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ अभी डिपो पर नहीं दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि धनतेरस से घर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती है। इसके लिए सभी डिपो पर तैयारियों के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें