फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ढाई लाख की चोरी के बाद शोरूम में फिर चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित एक बाइक शोरूम में चोरों ने एक बार फिर धावा बोल दिया। 19 नवंबर की रात चोरों ने शोरूम में घुसकर केबिन का शीशा तोड़कर ढाई लाख की नकदी चोरी की थी। चोरों ने रविवार रात एक बार फिर चोरी का प्रयास किया। ग्रिल काटते हुए हुई खटपट की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड आ गए। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों को देखकर चोर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फिर आने की बात कहकर भाग गए। मामले में व्यापारियों ने शोरूम के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


शोरूम मालिक प्रमोद गर्ग ने बताया कि रविवार रात जब चोरों ने ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया तो उन्हें गार्ड ने फोन कर जानकारी दी। वह शोरूम पर पहुंचे तो वहां उन्हें ग्रिल कटी हुई मिली। मामले में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बताया कि दो चोर आए थे जो ग्रिल काटकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे तो चोर धमकी देकर भाग गए। चोरों ने उन्हें व मालिक को देख लेने की भी बात कही। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

बार-बार चोरी की मामले को देखते हुए व्यापारियों में रोष है। सोमवार को व्यापारियों ने शोरूम के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। मौके पर एसीपी नंदग्राम व सिहानी गेट थाना पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाया। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष धनेश सिंघल ने पुलिस को चार दिन का समय देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा घटना नहीं खुलने पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विश्वजीत, चंद्रपाल सक्सेना, वरुण अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, मनोज जैन, विक्की, अमित, प्रवीण, अंकुर, प्रमोद, रतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें