फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आत्मदाह की चेतावनी के बाद जीडीए ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास मंगल विहार कॉलोनी के पीछे अवैध रूप से विकसित की जा रही श्रीरामकुंज कॉलोनी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। भाजपा नेता ने दो दिन पूर्व अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। धमकी के बाद सोमवार को कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के आदेश पर जोन-दो में सोमवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। जीडीए के जोन-दो प्रभारी ने बताया कि मंगल विहार के पीछे गांव रोरी के खसरा संख्या 922,923 और 924 में मुकेश ठाकुर ,गौरव चौहान, एमजी प्रोपर्टीज, जितेंद्र कुमार, सुनील व्यास और गूजरमल साईस फाउंडेशन सोसायटी के द्वारा लगभग 17 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में सड़क, चहारदीवारी और साइट ऑफिस को ध्वस्त किया गया। कॉलोनाइजरों ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया मगर पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक न चली और जीडीए की टीम ने कार्रवाई पूरी की। वहीं अवैध रूप से विकसित की जा रही श्रीराम कुंज कॉलोनी की शिकायत करने वाले भाजपा नेता व पूर्व सभासद लोकेश ढोड़ी ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सवाल उठाकर इसे दिखावा बताया। आरोप लगाया कि साठगांठ के कारण जीडीए की टीम कॉलोनी में गड्ढे कर लौट गई। बता दें कि लोकेश ढोड़ी ने मेरठ मंडलायुक्त को प्रार्थनापत्र देकर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें