फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चे की मौत के बाद जागी पालिका, शौचालय के गेट पर लगाया ताला

विज्ञापन
मुरादनगर। हादसे के बाद पालिका ने शौचालय के गेट पर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
मुरादनगर। दरगाह कॉलोनी में सोमवार को नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरकर छात्र प्रिंस (9) की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पालिका ने शौचालय के गेट पर ताला लगवा दिया। वहीं, पुलिस ने तहरीर के बाद भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


सोमवार को सोनू कुमार का बेटा प्रिंस (9) खेलते समय निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिर गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन शौचालय के गेट पर ताला लगवा दिया गया है, जिससे कोई उसके अंदर न जा सके। बताया कि पालिका द्वारा मामले में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी थी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है। वहीं पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें