फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के बाद लोगों ने कई और दुकान बंद कराई, एक जगह तो मिली मांस की बिरयानी

Sat, 14 Sep 2024 11:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

लोनी में बड़ी मात्रा में मिलावट करके खाने पीने की चीजों को परोसा जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
गाजियाबाद में बंद कराई गईं जूस की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में जूस में मूत्र मिलकर बचने के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार को शांति नगर, दो नंबर और बलराम नगर में खुली जूस की दुकानों को जबरन बंद कराया। लोगों को एक जूस की दुकान से मांस की बिरयानी मिली। वहीं दूसरी दुकान के बर्तन गंदे मिले। लोगों ने हंगामा कर दुकानों को बंद कराया। 

विज्ञापन
Trending Videos

शांति नगर कॉलोनी के सभासद सत्येंद्र ने बताया कि इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस की दुकान पर मूत्र मिलकर बचने के बाद वह और कॉलोनी के लोग अन्य दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने शांति नगर, दो नंबर और बलराम नगर की दुकानों को देखा। यह जूस बेचने वाले अपना नाम बदलकर जूस भेज रहे थे। एक दुकान पर तो मांस की बिरयानी भी मिली। उन्होंने बताया कि लोनी में बड़ी मात्रा में मिलावट करके खाने पीने की चीजों को परोसा जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें लोग जूस की दुकान को बंद करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान पर काम करने वालों ने अपने नाम हिंदू बताएं 
सभासद सत्येंद्र बंसल ने बताया कि शांति नगर स्थित जूस की दुकान का नाम फ्रेश फ्रूट जूस रखा हुआ है। उसे दुकान पर काम करने वालों ने अपने नाम गोलू और अन्य हिंदू नाम बताएं। वही बलराम नगर कॉलोनी स्थित जूस की दुकान पर जब लोग पहुंचे। दुकान पर मौजूद दोनों लड़कों ने अपने नाम राजू और छोटू बताए। पहले उन्होंने अपने नाम हिंदू ही बताए। स्थानीय सभासद पति सोम सिंह ने बताया कि बाद में जूस की दुकान पर काम करने वाले दोनों आरोपियों ने अपने नाम मुस्लिम बताए। जिस मार्केट में उन्होंने दुकान खोल रखी थी उसे मार्केट के मालिक ने यह दुकान मुस्लिम व्यक्ति को किराए पर दुकान देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें