फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ट्रक ड्राइवर को बेच दी पत्नी: लव मैरिज के बाद धोखेबाज निकला घरवाला, युवती ने दो साल सहा दर्द; Video

Mon, 07 Jul 2025 09:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

महिला का आरोप है कि पति ने अप्रैल 2023 में उसे मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र निवासी ट्रक चालक को बेच दिया। ट्रक चालक ने महिला को जबरन नशीला दवाएं देकर दो साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी युवती प्रेम में छली गई। युवती ने प्रेम विवाह किया और पति ने उसे ट्रक चालक को बेच दिया। ट्रक चालक ने महिला का सौदा कोलकाता में कर दिया। महिला किसी तरह ट्रक चालक के चंगुल से छुटकर मोदीनगर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

2019 में की थी दोनों ने कोर्ट मैरिज 
नगर की एक कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय महिला के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के द्वारा उसकी दोस्ती मेरठ के सरधना स्थित एक गांव निवासी गैरजातीय युवक से हो गई। दोनों ने प्रेम संबंध के बाद अप्रैल 2019 को मेरठ में कोर्ट मैरिज कर ली।  

पति ने ट्रक चालक को बेच दिया
महिला का आरोप है कि पति ने अप्रैल 2023 में उसे मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र निवासी ट्रक चालक को बेच दिया। ट्रक चालक ने महिला को जबरन नशीला दवाएं देकर दो साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 

महिला पड़ोसियों ने की मदद
आरोप है कि ट्रक चालक ने महिला का कोलकाता में सौदा कर दिया और उसे बेचने के लिए जबरन कोलकाता ले जाने लगा। महिला पड़ोसियों की मदद से किसी तरह वहां से बच निकली और मोदीनगर पहुंचकर परिजनों के पास पहुंची। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें