फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से लौटकर बदल गया: शादी के आठ साल बाद पति पहनने लगा साड़ी, लगाने लगा लिपस्टिक; पत्नी ने मांगा तलाक

Thu, 09 Jan 2025 10:24 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

इंजीनियर ने दो टूक कह दिया कि वह महिला बनने के लिए दवा ले रहा है। जल्द ही सर्जरी कराकर महिला बन जाएगा।
विज्ञापन
शादी के आठ साल बाद पति पहनने लगा साड़ी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार न्यायालय में तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। अनोखा इसलिए क्योंकि इसकी वजह चौंकाने वाली है। एक महिला ने इसलिए तलाक मांगा है क्योंकि शादी के आठ साल बाद उसका मेकेनिकल इंजीनियर पति न केवल उसकी साड़ी पहनने लगा बल्कि होठों पर लिपस्टिक भी लगाने लगा। 

विज्ञापन

आधार कार्ड पर बदलाव लिया नाम
इतना ही नहीं। उसने खुद को महिला बताते हुए आधार कार्ड में अपना नाम बदलवा लिया। पत्नी ने लाख समझाया पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इंजीनियर ने दो टूक कह दिया कि वह महिला बनने के लिए दवा ले रहा है। जल्द ही सर्जरी कराकर महिला बन जाएगा। उसने परिवार के लोगों से भी कह दिया कि उसे पुरुष नहीं, महिला समझा जाए।

दोनों ने दी तलाक की अर्जी
उसे समझाने की भरसक कोशिश का भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो राजनगर एक्सटेंशन की निवासी महिला तलाक के रास्ते पर चल पड़ी। दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों के वकीलों ने बताया कि अर्जी सहमति के आधार पर दी गई है। महिला ने पति को तलाक के लिए राजी किया है। पति को भी इस पर आपत्ति नहीं है।

अचानक से बदला इंजीनियर का व्यवहार
महिला के वकील ने बताया कि दोनों की शादी 2013 में हुई थी। इंजीनियर बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। दोनों का शादी के चार साल बाद 2017 में बेटा हुआ। 2021 तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। 2021 में ही इंजीनियर को कंपनी के काम से बंगलूरू जाना पड़ा। वहां से वापसी के बाद उसका व्यवहार अचानक से बदल गया। उसने पत्नी की साड़ी पहनना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

पत्नी को लगा मजाक कर रहा है पति
महिला ने समझा कि वह मजाक के तौर पर ऐसा कर रहा है लेकिन वह रोज ही साड़ी पहनने लगा तो उससे कारण पूछा। उसने कहा कि वह रोज ही साड़ी पहनेगा क्योंकि उसे महिला बनना है। इंजीनियर ने  पत्नी को 18 लाख रुपये भी दे दिए हैं और अपनी पोस्टिंग भी बेंगलुरू में करा ली है। महिला ने गुजारे के लिए निजी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी है। दोनों वर्ष 2021 से ही अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें