फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: परिसीमन के बाद 14 की जगह हो गए 11 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए वार्डों के परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को प्रस्तावित पुनर्गठन की सूची प्रकाशित की गई। इसके अनुसार अब वार्डों की संख्या घटकर 14 से 11 रह गई है। वर्तमान जिला पंचायत बोर्ड में 14 सदस्य हैं। अगले चुनाव में इनकी संख्या 11 रह जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र पंचायतों की भी संख्या 323 से घटकर 258 रह गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। तीन से पांच अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद पांच अगस्त से 10 अगस्त तक अंतिम सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसीमन के बाद वार्ड की संख्या तो घटी ही ग्राम पंचायतों की संख्या 142 ही है लेकिन सात ग्राम पंचायतों की सीमा रेखा में भी परिवर्तन किया गया है।
जिला पंचायत क्षेत्र की कुल आबादी 5.58 लाख रह गई है जो पहले छह लाख के लगभग थी। नियम के अनुसार 50 हजार की आबादी पर एक वार्ड बनाया जाता है। इस तरह कुल 11 वार्ड ही बन रहे हैं। इसके अलावा 142 गांव हैं जिसमें से 135 गांव यथावत रहेंगे और बाकी सात गांव में आंशिक परिसीमन का कार्य चल रहा है। इनमें एक मुरादनगर, तीन भोजपुर और तीन लोनी के गांव हैं। इसमें से बसंतपुर सैंथली गांव में शोभापुर गांव को जोड़ा गया है। इसकी वजह से बसंतपुर सैंथली की आबादी बढ़ी है। इसके अलावा रोरी सहित अन्य गांव हैं। इसमें से कुछ का आंशिक भाग नगर पंचायत में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें