फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी की पिटाई कर दांत से ससुर का कान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र के डासना निवासी सत्तार व उनकी बेटी की पिटाई कर दामाद ने सत्तार का बांया कान दांत से काट दिया। सत्तार के कान का आधा हिस्सा अलग हो गया। घटना सोमवार रात की है। मामले में सत्तार ने मुरादनगर के नेकपुर निवासी दामाद वसीम, उसके पिता इमरान और दो भाई जुबैर व शाकिब के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सत्तार का कहना है उन्होंने बेटी मिसकिन का निकाह मुरादनगर के नेकपुर निवासी वसीम से किया था। निकाह के बाद वसीम कार की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं करने पर वह मिसकिन की पिटाई करता। उनका कहना है कि पूर्व में वह वसीम को दो दोपहिया वाहन दिला चुके हैं। इसके बावजूद वह बाज नहीं आया और कार की मांग पर अड़ गया। वसीम से परेशान होकर उनकी बेटी मायके आ गई। आरोप है कि सोमवार रात वसीम ने घर आकर उत्पात मचाया और उनके व उनकी बेटी की पिटाई की। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें