फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट के बाद गल्ले से चुराई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। शिप्रा सन सिटी स्थित आकांक्षा पार्लर पर बाल कटवाने पहुंची महिला ने पार्लर संचालिका से गाली गलौज की। इसके बाद संचालिका के बाल काटकर गल्ले से रुपये निकाल लिए। विवाद सात अक्तूबर का है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा तीन जनवरी को दर्ज किया है।
विज्ञापन


पार्लर संचालिका आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर की दोपहर करीब 1ः35 बजे विधु चंचल दुबे नाम की महिला पार्लर पर पहुंची थी। बाल कटवाने के बाद महिला ने गलत कटिंग बताकर गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही कैंची से उनके बाल भी काट दिए। इसके बाद आरोपी महिला ने उनके गल्ले में रखे आठ हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। बयान दर्ज कराए जाएंगे, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें