लोनी। आपसी विवाद के बाद डाबर तालाब कॉलोनी में मंगलवार शाम दबंगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर आसपास के लोग अपने घरों में छीप गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार डाबर तालाब कॉलोनी में पड़ोस में रहने वाले अशफाक और आरिफ के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई। गोली फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस को मौके से दो खोखे बरामद हुए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है।