फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 13 दिन बाद सिटी फॉरेस्ट के पास हिंडन नदी में युवक का बरामद हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गनौली गांव निवासी युवक अंकुर का शव 13 दिन बाद गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट के पास हिंडन नदी में मिला है। शव तलाशने के लिए एनडीआरएफ और फ्लीट पीएससी की टीम लगी हुई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी शैंकी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अंकुर के शव को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चलेगा। हिरासत में लिए आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस शव की तलाश कर पाई। शव मिलने के बाद परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई है। परिजनों ने भी मृतक अंकुर को पहचान लिया है। इस हत्या के मुख्य आरोपी शैंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शैंकी हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद करने के लिए पुलिस को जंगल में ले गया था। यहां शैंकी ने पहले से ही पिस्टल छिपा रखी थी। पिस्टल बरामदगी के दौरान शैंकी ने पिस्टल लेकर पुलिस की तरफ फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद शैंकी को गिरफ्तार कर लिया है। शैंकी के पैर में गोली लगी है। शैंकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए हैं। उधर, हत्या में शामिल आरोपी शैंकी के साथी सौरव भी पुलिस की गिरफ्त में है। शैंकी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने मृतक की स्कूटी को रिस्तल गांव के जंगल में जला दिया था। पुलिस की टीम स्कूटी को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। इस हत्या में शामिल शैंकी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी गई है। लेकिन आरोपी अभी हाथ नहीं आए हैं।
भाई ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी
मृतक अंकुर के भाई गोपाल निवासी गनौली गांव ने लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते सात जून को उनका भाई अंकुर अपने साथी के साथ करीब दस बजे घर से गया था। करीब साढ़े दस बजे अंकुर गांव में रहने वाले अमन के साथ बंथला चिरोड़ी रोड स्थित पहलवान के ढाबे पर खाना खाने के लिए चला गया था। जिसके बाद वह भाई को सिरौली गांव की ओर ले गया। सिरौली गांव के पास शैंकी निवासी गनौली और सोनू निवासी भगोट थाना खेकड़ा जिला बागपत साथी के साथ कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया। परिजनों ने अंकुर का पता नहीं चलने पर लोनी थाने में पहुंचकर शुक्रवार को तीन नामजद शैंकी, सोनू, अमन समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सौरव की पूछताछ में हुआ खुलासा
अंकुर की हत्या के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस को शक हुआ कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के फोन भी बंद आने लगे। परिजन भी फरार हो चुके हैं। मंगलवार रात पुलिस ने हत्या में शामिल सौरभ को हिरासत में लिया। सौरव ने अंकुर की चार गोली मारकर हत्या करने की बात कबूली थी। हत्या के बाद शव को बागपत के गढ़ी कलंजरी की नदी में फैंकने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने शव को तलाशना शुरू किया। लेकिन शव नहीं मिला था।
14 किलोमीटर पानी में तलाश के बाद शव मिला
गोताखोरा की तलाश के बाद अंकुर का शव नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ और फ्लीट पीएससी की टीम की मदद ली। बुधवार सुबह से ही टीम अंकुर के शव को तलाशने लगी। टीम ने पानी के अंदर मोटर बोट का भी इस्तेमाल किया। जिससे अगर शव झाड़ियों में फंस गया हो तो बाहर आ जाए। टीम शव की तलाश करते हुए करीब 14 किलोमीटर दूर गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट तक पहुंच गई। यहां बृहस्पतिवार को अंकुर का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला।
बहन से संबंध के शक में हत्या को अंजाम दिया
सौरभ से पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि शैंकी को शक था कि उसकी बहन के मृतक अंकुर के साथ संबंध थे। इस शक के चलते शैंकी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकुर का लोनी के चिरोड़ी गांव के पास अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद अंकुर को बागपत के गढ़ी कलंजरी के नदी के पास ले गए थे। नदी के बाद अंकुर को चार गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव को नदी में फैंक दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें