फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिटी फॉरेस्ट में बनेगा एडवेंचर जोन, बच्चों को मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट में जल्द ही बच्चे एडवेंचर गेम्स का मजा ले सकेंगे। जीडीए अधिकारी जल्द ही प्राइवेट फर्म के माध्यम से सिटी फॉरेस्ट पार्क में एडवेंचर जोन विकसित कराएंगे। इसके लिए इस क्षेत्र में अनुभव रखने वाली फर्माें से ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) मांगा गया है। मार्च तक इस जोन को विकसित करने का काम शुरू किया जा सकता है। यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में लोग इसका आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

जीडीए के उद्यान अधिकारी एसके भारती ने बताया कि एडवेंचर जोन में 36 तरह के गतिविधियां रहेंगी। बच्चों से लेकर बड़े व्यक्ति भी इन एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि एडवेंचर जोन की स्थापना के लिए प्राइवेट फर्माें से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्राधिकरण की शर्ताें को पूरा करते हुए जिस फर्म का प्रस्ताव सबसे बेहतर होगा, उसके साथ 10 साल के लिए अनुबंध किया जाएगा। फर्म को अपने फंड से पूरे संसाधन जुटाने होंगे। एडवेंचर जोन में आने वाले लोगों से लिए जाने वाले टिकट की धनराशि से वह अपने निवेश की रकम की प्रतिपूर्ति कर सकेंगे।

प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में होंगी गतिविधियां
जीडीए के उद्यान अधिकारी ने बताया कि एडवेंचर जोन में दी जाने वाली 36 तरह की गतिविधियों को प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में कराया जाएगा। इसके लिए फर्म को प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात करने होंगे। एडवेंचर जोन में प्रवेश शुल्क 20 रुपये से ज्यादा नहीं वसूला जाएगा। हालांकि अलग-अलग गतिविधि का आनंद लेने के लिए लोगों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन


यह गतिविधियां मिलेंगी एडवेंचर जोन में
कमांडो नेट, बरमा ब्रिज, रैंप जंप, हैंड वॉक, क्लाइबिंग वॉल, बैलेंसिंग बीम, टनल, टायर जंप, मंकी क्रॉलिंग, प्लेटफार्म जंप, जिगजैग वॉक, लेडर जंप, वॉल जंप, टार्जन स्विंग, पैरा सैलिंग, जोरविंग, स्टार बेंजिंग, फ्लाइंग फॉक्स, हिटिंग द वॉल, बुल राइड, भूत बंगला आदि।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें