फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध करें कार्रवाई : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए बुधवार को अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। इसके लिए इंटेलिजेंस विभाग को अंतरराज्यीय सीमा पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि सभी दवा की दुकानों का निरीक्षण करें एवं बगैर लाइसेंस के नारकोटिक्स रखने वाले मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग रात्रि एवं शाम के समय होम डिलीवरी करते हैं उनकी भी जांच की जानी चाहिए। कहीं खाद्य पदार्थों सहित अन्य घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थाें की तस्करी तो नहीं की जा रही है। उन्होंने विद्यालयों, अस्पतालों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग, बैनर लगाकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करने और स्कूलों में नशा मुक्ति, मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों से वाद विवाद, चित्रकला, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने और उन्हें पुरस्कृत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एसीपी भास्कर वर्मा, डॉ. राजवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें