फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों पर जिला प्रशासन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगों पर जिला प्रशासन की नजर - जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने दिए जरूरी निर्देश माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में शुरू कराए गए उद्योगों की समस्याओं पर जिला प्रशासन की नजर है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय द्वारा उद्योगों से संबंधित कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। मंगलवार की जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने उद्योग केंद्र के उपायुक्त बीरेंद्र कुमार को उद्योगों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर बैंकों से समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन बाद बैंकों के साथ बैठक की जाए और उद्योगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसके अलावा सरकारी विभागों से भी उद्योगों का लंबित भुगतान करने के लिए कहा गया है। जीएसटी रिफण्ड को लेकर जिलाधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं और व्यापारियों, उद्यमियों के रिफण्ड समय से दिलाने के निर्देश दिए हैं। श्रमिकों के पलायन पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो श्रमिक वापसी के इच्छुक हैं, उनकी सुरक्षित वापसी करायी जाए। अन्य प्रदेशों से लौटे श्रमिकों का प्रशिक्षण विभिन्न योजनाओं के तहत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें