फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जनः कल रात 12 बजे से हाईवे पर थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिये, ये रहेगी व्यवस्था

Mon, 02 Jun 2025 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट (हापुड़)

सार

ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर ब्रजघाट पर करीब चार से पांच लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। सभी लोग अपने निजी और व्यावसायिक वाहनों से गंगा स्नान व पूजा अर्चना करने यहां आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर गंगा स्नान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे पर जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। कल यानि मंगलवार रात से शनिवार की दोपहर तक ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। जबकि, जीप, कार, मिनी ट्रक व अन्य छोटे वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर ब्रजघाट पर करीब चार से पांच लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। सभी लोग अपने निजी और व्यावसायिक वाहनों से गंगा स्नान व पूजा अर्चना करने यहां आएंगे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम लगने की संभावना रहेगी।

 जिसे ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जिसके तहत कंटेनर, ट्रक, निजी बस वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे। जबकि दूध, दही, फल व सब्जी के वाहन और एम्बुलेंस हाईवे पर यथावत चलते रहेंगे। 
विज्ञापन


आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यदि इसमें लापरवाही बरती गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तीन जून की देर रात से छह जून की दोपहर तक हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ये रहेगी व्यवस्था
  • दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए पेरिफेल एक्सप्रेसवे से होकर जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बवराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते मुरादाबाद को जाएंगे।
  • दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
  • हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, वबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
  • मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाऐंगे। 
  • मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात :  मुरादाबाद वाया छजलैट, नूरपुर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें