फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रदूषण फैलाने वाली 5 फैक्टरियों को प्रशासन ने किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में प्रदूषण फैलाने वाली पांच फैक्टरियों को ध्वस्त किया गया। इन फैक्टरियों में भारी मात्रा में तेजाब और प्रदूषण फैलाने वाली धातु मिली है। प्रशासन ने तेजाब को नष्ट कर फैक्टरियों पर जेसीबी चलाकर उन्हें ध्वस्त किया है। इन फैक्टरियों के चलते आसपास क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा था।
विज्ञापन


एसडीएम निखिल चक्रवर्ती के निर्देश पर नायब तहसीलदार रति गुप्ता ने अवैध फैक्टरियों के खिलाफ अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि बेहटा हाजीपुर में अवैध रूप से फैक्टरियां संचालित हो रही है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने नगर पालिका, पॉल्यूशन विभाग, पुलिस समेत अन्य टीम के साथ छापेमारी की। उन्होंने कहा यहां एक साबुन बनाने की फैक्टरी और चार ढलाई की फैक्टरी संचालित थी। टीम को देखकर संचालक मौके से फरार हो गए। इन फैक्टरियों के संचालन होने पर आसपास जहरीले धुएं का गुब्बार बन जाता है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। टीम ने जेसीबी मशीन चलाकर पांचों फैक्टरियों को ध्वस्त किया है। फैक्टरियों में रखे 70 से 80 ड्रम तेजाब को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें