फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी आदिल मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गौतमबुद्धनगर पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी आदिल निवासी नाहल को वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आदिल घायल हो गया है। उससे बगैर नंबर की बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि नाहल गांव में पुलिस टीम पर हमले और सिपाही सौरभ हत्याकांड में वांछित बाइक सवार आदिल को पुलिस ने नाहल से मसूरी जाते देखा। पुलिस ने पीछा कर आदिल को डासना-इकला रोड पर घेर लिया। खुद को घिरता देख आदिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आदिल के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। टीम ने आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आदिल से तमंचा एक कारतूस और दो खोखे के साथ ही बगैर नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। आदिल हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर का भाई है और सौरभ हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी है।

पुलिस के निशाने पर आदिल के छह साथी, आज होगा इनाम घोषित

पुलिस टीम ने आदिल सहित छह संदिग्ध आरोपियों की पहचान सीसीटीवी से की है। आदिल की गिरफ्तारी के बाद छह आरोपियों की तलाश में है। आदिल से पूछताछ के बाद पुलिस की टीमों ने दिल्ली, हापुड़ और मेरठ में डेरा डाल दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चर्चा है कि छह आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस शुक्रवार को इनाम घोषित कर सकती है।
विज्ञापन


आदिल बोला, इन्हें मारकर दफन कर दो

गौतमबुद्धनगर फेस-तीन के उपनिरीक्षक सचिन राठी ने हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर के साथ-साथ उसके छोटे भाई आदिल को नामजद किया है। साथ ही आदिल के कुछ साथियों पर पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में आदिल और उसके साथियों पर सिपाही सौरभ देशवाल की हत्या में शामिल होने की सुई टिक गई है। आदिल बाइक सवार पुलिसकर्मी से हाथापाई करता भी नजर आया है। आदिल पर आरोप है कि वह लोगों को उकसाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाया कि इन्हें मारकर यहीं दफन कर दो।

सौरभ हत्याकांड में हुई मुठभेड़
देहात जोन पुलिस ने सौरभ हत्याकांड के मामले में अब्दुल रहमान पुत्र मुजम्मिल, नन्हू पुत्र इलियास, अब्दुल खालिक पुत्र महमूद, अब्दुल सलाम पुत्र अबरार और आदिल पुत्र खुसैद निवासी नाहल सहित छह आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल किया है।

ये भी हुए गिरफ्तार

-कादिर उर्फ मंटर पुत्र खुसैद निवासी नाहल

-मुशाहिद पुत्र महराज हाल पता नाहल मूल निवासी ढबारसी मसूरी

-जावेद पुत्र शमशाद निवासी मो. कुरैशियान नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद

-मुरसलीन पुत्र चांद निवासी मो. कुरैशियान नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद

-इनाम पुत्र शमशाद निवासी मो. कुरैशियान नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद

-महताब पुत्र बहाव निवासी मो. कुरैशियान नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद

-मेहराज पुत्र जमशेद निवासी महमूदिया मस्जिद ढबारसी थाना मसूरी गाजियाबाद

-जावेद पुत्र अब्बास निवासी मो. सलोत्री नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद

-हसीन पुत्र युनुस निवासी मो. मोटरान नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद

-मुरसलीम पुत्र हसरत निवासी नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद

इन धाराओं में है मुकदमा

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन राठी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर व उसके भाई और अन्य लोगों के खिलाफ मसूरी थाने में बीएनएस के अंतर्गत गैर कानूनी समूह बनाकर हिंसा करने की धारा 191(2), हथियारों से लैस दंगा करने की धारा 191(3), गैरकानूनी सभा के हरेक सदस्य पर अपराध की धारा 190, आपराधिक बल का प्रयोग करने की धारा 131, दूसरों के जीवन को खतरे में डालने की धारा 125, सरकारी की कार्य में बाधा की धारा 121(2), लोकसेवक पर हमला करने की धारा 132, हत्या के प्रयास धारा 109(1), हत्या की धारा 103(1), षड्यंत्र रचकर अपराध करने की धारा 61(2), अपराध के लिए उकसाने की धारा 50, आपराधिक धमकी की धारा 351(3) और आपराधिक कानून की धारा 7 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें