फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध हुक्काबार पर की गई कार्रवाई

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर- दो स्थित कैफे में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार में छापा मारकर आजमगढ़ के जहानागंज निवासी अभिषेक यादव उर्फ सागर व अर्थला निवासी आलोक यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने तीन दिन पहले ही हुक्काबार शुरू किया था। बता दें कि इस कैफे पर एक महीने पहले भी छापा मारकर संचालित हो रहे हुक्काबार को बंद कराया था।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर दो स्थित एक शिक्षण संस्थान के ठीक सामने कैफे की आढ़ में हुक्काबार संचालित होने की शिकायत मिली थी। रविवार दोपहर पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर बार संचालक युवक आलोक यादव और अभिषेक को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि मौके से तीन हुक्के, तीन प्लेट, तीन पाइप, तीन चिलम और तंबाकू बरामद हुआ है। बताया कि दुकान मालिक की जानकारी की जा रही है कि आखिर बार-बार अवैध रूप से हुक्काबार संचालन के लिए क्यों किराये पर दुकान को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें