गाजियाबाद के एक रेस्त्रां में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा खाना खाकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रविवार को आरडीसी स्थित एक रेस्त्रां में पुलिसकर्मियों ने जमकर पार्टी की और खाना खाया जिसका बिल 32 हजार रुपये बना, लेकिन उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया। इस मामले में एसएसपी ने दो चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है।