फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेजों से बैनामा कराने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली।पुलिस ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को गांव खुडलिया स्थित प्लाईवुड फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहा था और काफी समय से फरार था। जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल अग्रवाल निवासी मोहल्ला दुर्गापुरी, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें