फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या में जमानत पर आए आरोपी ने किसान पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपी ने चारा ला रहे किसान अक्षय सिंधु पर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर मौके पर जमा लोगों ने आरोपी देव कुमार को तमंचा समेत पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया, जिसने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देव कुमार अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जमानत पर है।
विज्ञापन

किसान अक्षय सिंधु बृहस्पतिवार शाम पशुओं का चारा ला रहे थे। शराब के नशे में धुत देव कुमार ने उन्हें रोका और गाड़ी खड़ी करने पर गाली गलौज की। गुस्साए आरोपी ने अक्षय पर जान लेने की नीयत से गोली चलाई। गोली अक्षय के पास से निकली। इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर ने बताया कि देव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें