फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाद में कहासुनी के बाद धमकी देने का आरोप, कार भी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के शक्तिखंड चार निवासी सार्थक सिंह ने आशुतोष राणा पर धमकी देने और कार तोड़ने का आरोप लगाया है। विवाद 11 अप्रैल को आपसी कहासुनी के बाद शुरू हुआ था। पुलिस ने मामला 14 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में सार्थक सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को वह निशांत से मिलने उनके घर गए थे। वहां उनकी मुलाकात आशुतोष राणा से हुई तो उनकी उससे कहासुनी हो गई लेकिन लोगों ने समझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि जब वह निशांत के घर से निकले तो करीब 10 मिनट बाद आरोपी ने उन्हें फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अगले दिन सुबह देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो आरोपी आशुतोष राणा कैमरे में दिखाई दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें