मुरादनगर। फर्जी तरीके से पुश्तैनी मकान बेचने का मामला सामने आया है। युवक ने परिवार के कुछ लोगों पर मकान बेचने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्यापारियान कॉलोनी निवासी माेहम्मद मूसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो साल पहले उनके दादा ने पुश्तैनी मकान को उनके नाम पर किया था। उक्त मकान के कागज भी उनके पास हैं। आरोप है कि उनके परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर मकान को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उक्त व्यक्ति अब मकान पर अपना दावा कर रहा है। पीड़ित ने इस संंबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर माेहम्मद शाहिद कुरैशी, अब्दुल समद, समीर कुरैशी, मोहम्मद इलियास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।