फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेजों से कृषि भूमि बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर कृषि भूमि बेचने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन के एक हिस्से को बेच दिया था। पाबी सादकपुर गांव निवासी साबिर अली के मुताबिक, उनकी 90 वर्षीय मां मंगों के नाम करीब साढ़े छह बीघा कृषि भूमि है। आरोप है कि दिल्ली के यमुना विहार निवासी फरजाना और उसके बेटे मोहम्मद मनव्वर ने साथियों के साथ मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। इसके बाद जमीन पर कब्जा कर उसका कुछ हिस्सा बेच दिया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में आतिफ हसन, माजिद और अकरम के नाम भी सामने आए। पुलिस फरजाना, मोहम्मद मनव्वर, अकरम और माजिद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी हातिफ हसन उर्फ आतिफ हसन निवासी यमुना विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें