लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बॉर्डर थाना क्षेत्र से युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती ने शादी को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक नवंबर को दिल्ली जाफराबाद निवासी युवक साहिल ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी साहिल को करावल नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी युवती से पिछले तीन साल से दोस्ती थी।