मोदीनगर। पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी भूपेंद्रपुरी कॉलोनी मोदीनगर निवासी विशाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह युवती से वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस के अनुसार, नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती की लगभग पांच साल पूर्व आरोपी से मित्रता हुई थी। आरोपी है कि वह खुद को एमएनसी कंपनी में बड़ा अधिकारी बताकर युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर साथ ले गया था और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिए थे। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का पांच साल तक शोषण करता रहा। आरोप है कि युवती से लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।