फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लाॅट बेचने से इन्कार करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। शादी में पिता की ओर से दिए गए प्लाॅट को बेचने से मना करना एक विवाहिता से पति और ससुरालियों ने बेचने काे लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इससे वह मानसिक रूप से बीमार हो गई और करीब दो साल तक उपचार के बाद आठ अगस्त 2026 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में सात लाेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकासनगर निवासी केसराज के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी बबीता की शादी 30 मई 2021 को दिल्ली के करावल नगर निवासी हरीश के साथ की थी। बबीता को शादी में कार और प्लाॅट उपहार स्वरूप दिया था। प्लाॅट बेटी और दामाद दोनों के नाम था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वाले प्लाॅट बेचने का दबाव बनाने लगे। बेटी के इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी। पिता का आरोप है कि लगातार उत्पीड़न के कारण बेटी की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद ससुराल वाले उसे मायके छोड़कर चले गए। करीब दो साल तक उसका उपचार कराया गया, लेकिन आठ अगस्त को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बेटी की मौत के बाद भी पति और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस उपायुक्त ग्रामीण से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति हरीश, ससुर बाबूराम, सास देवकी, जेठ नीरज, जेठानी प्रिया और मामा राधे व राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें