फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप

सार

गाजियाबाद की एलआईजी कॉलोनी निवासी महिला ने संदिग्ध वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम की एलआईजी काॅलोनी में रहने वाली महिला की आत्महत्या के मामले में उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का आरोप उसके पति ने लगाया है। हालांकि उनका कहना है वीडियो में क्या है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी इससे काफी परेशान थी। महिला ने बुधवार को आत्महत्या की थी। इस मामले में मधुबन बापूधाम थाने में महिला के पति की शिकायत पर अमन व उसकी मां जानकी, संगीता, कोमल और गुनगुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला के पति का आरोप है कि आरोपी उनकी पत्नी को कई दिनों से परेशान कर रहे थे। वह कार चालक हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी की एक महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच में काफी नजदीकियां हुईं। आरोप है कि इसी से जुड़े कुछ वीडियो बनाकर उनकी पत्नी को परेशान किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जिस वीडियो का जिक्र किया गया है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें