फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी को तीन तलाक देकर निजी वीडियो वायरल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए पति ने प्रताड़ित किया। इसके अलावा पति पर तीन तलाक देकर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को उनकी निजी वीडियो भेजने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में उनका निकाह मेरठ निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। विरोध पर उनसे मारपीट भी की। यहां तक कि उनकी अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर दोस्तों व रिश्तेदारों को भेज दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपी पति ने उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पति को पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें