फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमेटी के नाम पर साठ लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव कादराबाद में कमेटी के नाम पर साठ लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। निवेशकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय और कादराबाद चौकी पर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव कादराबाद निवासी जोनी, दीपक, सुधीर कुमार, आशीष शर्मा, राजेंद्र कुमार, मनोज व सुनील आदि ने बताया कि उनके समेत 60 लोगों ने कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों के पास एक करोड़ रुपये की कमेटी डाली थी। कमेटी का समय पूरा होेने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उन्हें रकम देने से टरकाने लगे। कुछ दिन बाद आरोपियाें ने रकम देने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में निवेशक एकत्रित होकर कादराबाद पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ितों ने कहा कि आरोपियों को पुलिस का संरक्षण है। निवेशकों ने मोदीनगर तहसील पर भी हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें