फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोडरेज में हमला कर घायल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। एक ई-रिक्शा चालक ने तीन युवकों पर रोडरेज में हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। गांव हरोड़ा निवासी रिंकू कुमार ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम तोरई बेचकर वह अपने ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही तीन युवक बाइक पर उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने अभद्रता व गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों युवकों ने हमला कर रिंकू को घायल कर दिया और भाग गए। पीड़ित ने बताया कि गांव पहुंचने के बाद आरोपियों ने उनके घर के दरवाजे पर लाठी मारी। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ राहुल यादव ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें