गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ के खिलाफ शराब के नशे में उसे पीटने की शिकायत की है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना एक मई की बताई जा रही है। पीड़िता कोमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जेठ सुमित कुमार का पहले फोन आया, जिसमें उसने पति की मौजूदगी की जानकारी ली। आरोप है कि शाम को पति के घर पर न होने पर जेठ ने शराब के नशे में महिला के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे पीटा।