मसूरी। मसूरी थानाक्षेत्र में रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान जमशेद निवासी शाहीन बाग दिल्ली के रूप में हुई। बताया गया कि जमशेद बाइक पर सवार होकर दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।