लोनी। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में गोकशी की वारदात के आरोपी को बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी मुख्य आरोपी भागा हुआ है और पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि तीन अगस्त की रात गुलफाम के मकान में प्रतिबंधित पशु वध की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता ने हंगामा किया था। पुलिस को मकान से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, पॉलीथीन में रखा मांस और एक मालवाहक वाहन बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके से छोटी नाम की महिला को गिरफ्तार किया था और बीते मंगलवार को मुठभेड़ के बाद अय्यूब निवासी लक्ष्मी गार्डन को गिरफ्तार किया था। इमरान उर्फ तोतला निवासी मौलाना आजाद कॉलोनी को लोनी दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रोडवेज बस डिपो के पास से गिरफ्तार किया है। संवाद