फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी दीपक को मंगलवार को दोषी करार दिया है। अदालत में आज (बुधवार) को आरोपी की सजा के प्रश्न पर सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन


अदालत से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली दस वर्षीय बच्ची को दीपक बहलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो कोर्ट में शुरू हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पुलिस की विवेचना से जुड़े साक्ष्य अदालत में पेश किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें