फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने खोला हत्या का राज: बोला- बहन से थे संबंध, तीन दोस्तों ने ऐसे बनाया अपहरण से मर्डर तक का खौफनाक प्लान

Wed, 18 Jun 2025 02:47 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद लोनी इलाके में बहन से संबंध होने पर दोस्ती की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी को पकड़ा है। फिलहाल अभी तक पुलिस को शव बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता हुए युवक की उसके दोस्तों ने ही गोली मार कर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को बागपत के गढ़ी कालंजरी नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। यह बातें शक के आधार पर  हिरासत मे लिए गए आरोपी युवक ने कबूली है। हिरासत में युवक ने यह बात भी कहीं की मृतक का दोस्त की बहन के साथ संबंध थे इस कारण घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


 पुलिस को अभी डेड बॉडी नहीं मिली है। डेड बॉडी को तलाशने के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ को पत्र लिखा है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 23 साल का युवक 7 जून की रात को लापता हुआ था। 

परिजनों ने युवक के दोस्तों पर जबरन अपहरण कर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का जबरन अपहरण करके लेकर गए हैं। अपहरण के बाद उसकी हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


 एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों के परिजन भी घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने किसी तरह दबाव बनाकर एक आरोपी को मंगलवार देर रात हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। 

गोली मारकर हत्या कर शव फेकना बताया 
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी के एक साथी की बहन से मृतक के संबंध थे। मृतक और आरोपी सभी दोस्त हैं। दोस्त की बहन के साथ संबंध होने पर तीनों ने मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया था। योजना के तहत तीनों ने मृतक का चिरोड़ी गांव से अपहरण किया था। तीनों मृतक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। यहां से वह कढ़ी कलंजरी बागपत नदी के पुल के पास पहुंचे। पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद शव को नदी में पुल के ऊपर से फेंक दिया। हत्या के बाद तीनों अपने घर आ गए। 
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हुए 
7 जून की रात को घटा को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपने घर पहुंच गए। परिजनों ने उनसे पूछता की तो तीनों ने मृतक का ना पता होने की बात कही। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने शुक्रवार में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही तीनों आरोपी परिवार के साथ फरार हो गए। आरोपी और उनके परिजनों के फोन भी बंद आने लगे। एसीपी ने बताया कि डेड बॉडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें