गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहकर छोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुरादाबाद के डिलारी निवासी तालिब हसन उर्फ अंकित है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी युवती से चार साल से दोस्ती है। छह महीने पहले युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया था जिसमें वह जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों में समझौता हो गया और साथ रहने लगे फिर से दोनों के बीच अनबन हो गई तो उसने फिर से मुकदमा लिखवा दिया। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।