मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में बीते दिन खिलौने खरीदारी के दौरान दस वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी जगदीश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की दस वर्षीय पुत्री एक अन्य बच्ची के साथ सोमवार को गली में ठेले वाले से खिलौने खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ठेले वाले ने बच्ची से अश्लील हरकत की। पास की छत पर खड़े किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के पिता ने आरोपी खिलौने विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि खिलौने विक्रेता 64 वर्षीय जगदीश निवासी महेंद्रपुरी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।